अंबिकापुर। बलरामपुर पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 नाबालिग और एक बालिग युवती को सकुशल बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक चलगली थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को झांसा देकर 25 हजार रुपये में बेच दिया गया था। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में आरोपियों के दिल्ली में होने की जानकारी मिली।
इस जानकारी के आधार पर दिल्ली पहुंच कर पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी। यहां आरोपियों के साथ ही दो नाबालिग भी मिले, जिनमें झारखंड के लातेहार जिले की एक बालिका और बलरामपुर जिले के करौंधा थाना क्षेत्र की युवती को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों फगनी बाई और विजय कुमार भारती के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। बरामद किए गए बच्चों और युवती को उसके परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा
जैव विविधता बोर्ड के मुखिया ने चाटुकारिता का लगाया तड़का: गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव में ऐसे मचाये कई रात तक शोर कि पक्षी क्या शेर भी भाग जाय….. क्या पक्षियों का ये संरक्षण है?? मुख्यमंत्री को गुमराह कर पक्षियों के बीच उतरवाए हेलीकाप्टर