रायपुर। भारतीय जनता पार्टी 15 साल के बाद छत्तीसगढ़ की सत्ता से बेदखल जरूर हुई है लेकिन पार्टी संगठन इस बात को लेकर आश्वस्त है कि जल्द परिस्थितियां बदलेंगी और लोकसभा में पार्टी सभी 11 सीटें जीतने में कामयाब होगी।
मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा मुख्यालय एकात्म परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि सभी 11 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, हमारी जिम्मेदारी है कि यहां की सभी सीटें जीतकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें। भाजपा लोकसभा की तैयारियों में प्राण प्रण से जुट गई है।
हालांकि पार्टी को इस बात का इंतजार भी है कि कांग्रेस कुछ गलतियां करे ताकि उसे मुद्दा बनाया जा सके। हार के बाद पार्टी संगठन को सक्रिय करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बस्तर के विभिन्न् जिलों के दौरे पर गए और कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को राजधानी रायपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। इस बैठक में भी लोकसभा चुनाव पर ही बात होगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संतोष पांडेय ने कहा कि विधानसभा में हार के कई कारण हैं जिसे सब जानते हैं। हमारे कार्यकर्ता निष्ठावान हैं। यह महाभारत का वन पर्व या रामायण का अरण्य कांड है। इससे जल्द उबरेंगे और फिर से रामराज्य की स्थापना करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता भारत माता की छवि सामने रखकर काम करते हैं। यहां कांग्र्रेस की तरह व्यक्तिवाद नहीं है। हम थोड़ा इंतजार कर रहे हैं। आप देख लीजिए उन्होंने अभी सलाहकार जिन्हें बनाया है वे किस विचारधारा के लोग हैं। नक्सल समस्या पर हम जहां तक पहुंचे थे वहां से वापसी की तैयारी की जा रही है। अब वे बोल रहे हैं कि बातचीत करेंगे।
भाजपा का मानना है कि विनती से न मानें तो ताकत दिखानी पड़ती है। इसी मुद्दे पर वे बैकफुट पर आ जाएंगे। भाजपा ने गरीब आदमी के पेट की चिंता की है। सुशासन और राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया है। हमारी संरचना बूथ तक है। हम चुनाव हारे जरूर हैं पर यह तो होता रहता है। इस हार के कोई मायने नहीं हैं। लोकसभा के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। जल्द ही परिस्थितियां बदलती दिखाई देंगी।
More Stories
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा
जैव विविधता बोर्ड के मुखिया ने चाटुकारिता का लगाया तड़का: गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव में ऐसे मचाये कई रात तक शोर कि पक्षी क्या शेर भी भाग जाय….. क्या पक्षियों का ये संरक्षण है?? मुख्यमंत्री को गुमराह कर पक्षियों के बीच उतरवाए हेलीकाप्टर