दिल्ली डेस्क। एसजी न्यूज। कुछ ही समय पहले आरएसएस की ड्रेस कोड में बदलाव किए जाने के बाद अब कांग्रेस के ज़मीनी संगठन ‘सेवा दल’ ने भी अब अपना पहनावे में बदलाव का फैसला किया है। अभी तक सेवा दल के सदस्य सफेद कुर्ता और पायजामा पहनते थे, लेकिन राहुल गांधी से सीख लेते हुए अब सेवा दल के सदस्य कुर्ते के साथ नीली जीन्स पहनेंगे। राहुल गांधी कुर्ते के साथ जींस पहनते रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है इसी वजह से यही ड्रेस कोड तय किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस सेवा यह बदलाव इसलिए किया जा रहा है, ताकि सेवादल के सदस्य आज के युवाओं जैसे लगें। इससे युवाओं के साथ कनेक्शन बनाने में मदद मिलेगी। नया ड्रेस कोड 9 जुलाई से लागू होगा।
ज्ञात सेवा दल का गठन स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ज़मीनी स्तर पर काम करने के लिए किया गया था। लेकिन स्वतंत्रता के बाद इसकी भूमिका सिर्फ ध्वजारोहण और आपदा के समय बचाव कार्य तक ही सीमित रह गई। पर शायद कांग्रेस ने अब इसे फिर से मज़बूत बनाने की सोची है।
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..