दिल्ली डेस्क/फिरोजाबाद। एजेंसी। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार रात को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हादसा उस वक़्त हुआ जब आरएसएस कार्यकर्ता घर के बाहर टहल रहा था। सफेद कलर की अपाचे सवार बदमाशों ने संदीप पर फायरिंग की। गोली संदीप के पीठ में धंस गई। वो मौके पर गिर गए।
गोली लगने से घायल आरएसएस कार्यकर्ता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उपचार को जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने के कारण प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। भाजपा और हिन्दूवादी संगठनों के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है।
थाना उत्तर के दयालनगर निवासी संदीप शर्मा (32) पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र शर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर पर्यावरण प्रमुख थे।
सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह व सीओ सिटी डॉ.अरुण कुमार सिंह कई थानों का फोर्स ही मौके पर पहुंच गया। पुलिस हत्या क्यों कि इसका कारण ख्रोजने में जुट गई है।
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..