रायपुर/कोरबा। एसजी न्यूज़। 20 जून। वन विभाग कोरबा की मुस्तैदी की वजह से आज एक महिला की जान जाते-जाते बची। एैसा नहीं है कि हरदम वन विभाग को दोषी बताया जाये। एस. जी. न्यूज ने तीन दिन पूर्व ही वीडियों दिखाया था कि किस प्रकार वन विभाग की 15 मिनिट पूर्व की गई मुनियादी कि वन हाथी गांव के आस-पास है, उसके बाद भी एक 75 वर्षीय ग्रामीण रात को घर से बाहर निकला और वन-हाथी द्वारा पटककर मार दिया गया।
आज उसी वन क्षेत्र करतलता, कोरबा वन मंडल से खबर बाहर आ रही है कि वन विभाग की मुस्तैदी से एक महिला की जान तब बचा ली गई जब वह महिला अकेले विचरण कर रहे वन हाथी से 100 मीटर पर पहुच गई थी। वन विभाग के कर्मचारी वहां मुस्तैद थे तो महिला को पकड़कर बचा लिया गया। जिससे महिला की जान जाते -जाते बची।वन हाथी प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को समझना और जागरूक रहना होगा कि वन विभाग उनकी रक्षा के लिये मुनियादी करवाता है, जिसका पालन करना चाहिये। देखिए उस लोनर वन हाथी का वीड़ियों। वीडियो में देखकर ऐसा लगता है हाथी अपनी शांत मुद्रा में विचरण कर रहा है। इससे यह प्रतीत होता है कि अगर हाथी के पास नही जाया जाए तो वह जल्दी इंसान को नुकसान नही पहुचता है।
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..