दिल्ली डेस्क।एसजी न्यूज। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से आतंकियों ने सेना के जिस जवान औरंगजेब का अपहरण किया था उसकी हत्या कर दी गई है। गोलियों से छलनी जवान का शव मिला है।
सेना ने पुलवामा के गूसो इलाके से आरंगजेब का शव बरामद किया है। औरंगजेब पुंछ जिले का निवासी था और छुट्टी पर अपने घर जा रहा था। घर से जाते वक्त आतंकियों ने उसका अपहरण कर लिया था। अपहरण की सूचना मिलते ही सेना ने आरंगजेब को ढूंढने के लिए पुलिस और सेना ने तलाशी अभियान चला रखा था।
औरंगजेब 44 राष्ट्रीय राइफल्स का जवान था और इसकी पोस्टिंग शोपियां में ही थी।
इससे पहले भी आतंकियों ने सेना के जवान का अपहरण कर लिया था। पिछले साल आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के ही शोपियां से भारतीय सेना के एक अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज का अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद आतंकियों ने उसकी हत्या कर दी थी। लेफ्टिनेंट फैयाज भी छुट्टियों पर घर आए थे।
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..