रायपुर। जनसंपर्क विभाग की सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ संवाद के एडिशनल सीईओ का कार्यभार संभाल रहे जवाहर लाल दरियो को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव पद पर काम कर रहे उमेश मिश्र अब छत्तीसगढ़ संवाद के संचालक के साथ-साथ एडिशनल सीईओ भी होंगे। राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिया है।
छत्तीसगढ़ संवाद का संपूर्ण दायित्व मिश्रा ही संभालेंगे। इससे पहले भी वह छत्तीसगढ़ संवाद के महाप्रबंधक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। राज्य गठन के बाद से वह लगातार मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ रहे हैं। उमेश मिश्र अपने कार्यक्षेत्र में अपनी रचनात्मक शैली के लिए पहचाने जाते हैं। छत्तीसगढ़ संवाद में वह बतौर निर्देशक सृजन भी सेवाएं दे चुके हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए तैयार की गई कई लोकप्रिय स्लोगन भी उनके नाम दर्ज है।
More Stories
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा
जैव विविधता बोर्ड के मुखिया ने चाटुकारिता का लगाया तड़का: गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव में ऐसे मचाये कई रात तक शोर कि पक्षी क्या शेर भी भाग जाय….. क्या पक्षियों का ये संरक्षण है?? मुख्यमंत्री को गुमराह कर पक्षियों के बीच उतरवाए हेलीकाप्टर