रायपुर। आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने बिहार ले जाई गई रायपुर की तीन किशोरियों को बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने बिहार से बरामद कर लिया। मामले में एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। किशोरियों और गिरफ्तार आरोपित को रायपुर लाया जा रहा है। डीएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार को मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खमतराई थाना क्षेत्र के बंजारी के पास देवार डेरा बस्ती से तीन महीने पहले तीन किशोरियों को बस्ती के ही दो लोग आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने बिहार ले गए थे। किशोरियों का कोई पता नहीं चलने पर परेशान परिजनों ने खमतराई पुलिस थाने में पिछले दिनों शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मानव तस्करी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की तो पता चला कि मोहल्ले की ललिता देवार और महेश देवार किशोरियों के साथ ले गए। क्राइम ब्रांच की टीम तत्काल बिहार रवाना की गई। वहां बुधवार को टीम ने संभावित ठिकानों में दबिश किशोरियों को बरामद करने के साथ महेश देवार को हिरासत में ले लिया। फिलहाल महिला दलाल का सुराग नहीं मिल पाया है।
औद्योगिक क्षेत्र में मानव तस्करी के कई मामले
उरला, बिरगांव क्षेत्र में पहले भी किशोरियों को काम दिलाने के बहाने दूसरे राज्य ले जाकर बंधक बनाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। एक साल पहले तीन-चार किशोरियों को बिहार ले जाकर बंधक बनाने का खुलासा हुआ था। पुलिस ने उस समय भी बिहार जाकर बंधक किशोरियों को छुड़ाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया था।
More Stories
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा
जैव विविधता बोर्ड के मुखिया ने चाटुकारिता का लगाया तड़का: गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव में ऐसे मचाये कई रात तक शोर कि पक्षी क्या शेर भी भाग जाय….. क्या पक्षियों का ये संरक्षण है?? मुख्यमंत्री को गुमराह कर पक्षियों के बीच उतरवाए हेलीकाप्टर