बिलासपुर। केंद्र की सत्ता पर दूसरी बार काबिज होने के लिए भाजपा ने नए मतदाताओं को साधने की रणनीति बनाई है। इसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा को दी है। मोर्चा ने अभियान का नाम ‘मेरा पहला वोट मोदी को”रखा है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में देश के तीन हिन्दी भाषी राज्यों में भाजपा सत्ता से बेदखल हो चुकी है।
इसे देखते हुए भाजपा आलाकमान ने नए सिरे से संगठन को मजबूत बनाने और मैदानी कार्यकर्ताओं की खोजबीन तेज कर दी है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के पक्ष में माहौल बनाने के लिए युवा शक्ति को एक बार फिर सक्रिय करने की योजना बनाई है।
घर-घर जाकर करेंगे संपर्क
केंद्रीय संगठन ने युवा मोर्चा के लिए 14 बिंदुओं पर महत्वपूर्ण गाइड लाइन जारी की है। प्रथम चरण में 18 वर्ष के नए युवा मतदाताओं से संपर्क करने की योजना बनाई है। इस दौरान यूथ वोटरों को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। खासकर अत्याधुनिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इसी दौरान भाजपा को वोट देने की अपील भी की जाएगी।
स्टार्टअप-स्टैंडअप योजना पर नजर
यूथ वोटरों के बीच केंद्र की अति महत्वाकांक्षी योजना स्टार्टअप स्टैंडअप योजना को लेकर विशेषतौर पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन ट्रेडिंग से होने वाले लाभ को लेकर भी युवाओं के बीच चर्चा करेंगे।
इनका कहना है
पार्टी आलाकमान ने नए वोटरों से संपर्क करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय ने मेरा पहला वोट मोदी जी को नाम से अभियान की शुस्र्आत करने कहा है। जल्द अभियान चलाया जाएगा। नए मतदाताओं के घर-घर जाकर संपर्क करेंगे व केंद्र की सत्ता पर दोबारा पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने भाजपा को वोट देने की अपील करेंगे ।
दीपक सिंह-जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा,बिलासपुर
More Stories
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा
जैव विविधता बोर्ड के मुखिया ने चाटुकारिता का लगाया तड़का: गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव में ऐसे मचाये कई रात तक शोर कि पक्षी क्या शेर भी भाग जाय….. क्या पक्षियों का ये संरक्षण है?? मुख्यमंत्री को गुमराह कर पक्षियों के बीच उतरवाए हेलीकाप्टर