रायपुर/कोंडागांव। एसजी न्यूज। एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही चार वर्षीय पोती से बलात्कार कर उसे मौत के घाट उतारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना तब हुई जब उसके माता-पिता काम करने के लिए बाहर निकलने थे और बच्ची घर पर अकेले रह गयी थी।
नाबालिग लड़की के नग्न शरीर के पास ही आदमी के कपड़े भी जांच के दौरान पाए गये, जांच के दौरान पाया गया कि उसने उससे बलात्कार किया था।
पुलिस ने बताया कि लड़की पिछले बुधवार को गायब हो गई थी और उसका मृत शरीर अगले दिन फरासगांव क्षेत्र में अपने घर से कुछ किलोमीटर दूर कीचड़ भरे पानी में तैर रहा था।
यह संदेह था कि हत्या के पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था और पुलिस ने इसकी जांच शुरु की। बच्ची के माता-पिता से कहा की वे कई बार घर फ़ोन किये तो दादा ने बताया वह खेलने गयी है, उसके के बाद वह वापस नहीं आई, तब उन्हें एहसास हुआ कि बच्ची गायब हो गई है।
यह कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि इतनी छोटी लड़की की हत्या के पीछे आपराधी दादा का हाथ होगा। जब पुलिस अपने कुत्ते की टीम के साथ मौके पर पहुची तो पुलिस ने दादा पटेल से संबंधित एक कपड़ा बरामद किया।
पटेल को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई जिसके बाद अंततः उसने मुह खोल दिया और जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस से कहा कि वह नशे में था और उसने लड़की को खेलते समय घर के अंदर बुलाया। उसने कई बार उसके साथ बलात्कार किया, लड़की चीखती चिल्लाती रही लेकिन उसने अपने मुंह को उसके हाथ से कसकर ढंका और बाद में उसे मार डाला।
पकड़े जाने के डर से पटेल ने सूखे घास के ढेर के अंदर बच्ची के शरीर को छुपा दिया था और लड़की के माता-पिता के साथ खोजने का नाटक कर रहा था। पटेल ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की मध्यरात्रि में उसने शरीर को शुष्क घास से बाहर निकाला और उसे पास के गीले मैदान में ले जाया जहां मवेशी पड़े रहते है, वही उसने बच्ची के शरीर को कीचड़ भरे पानी में फेंक दिया।
लेकिन गुरुवार को जब भैंस पानी के अंदर गयीं, तो शरीर सतह पर तैरने लगा। चरवाहा ने पुलिस को सूचित किया कि यहां एक नग्न शरीर पानी मे तैर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन सुरु की। दादा ने जिस कपड़े में बाछी के शरीर को बांध कर ले गया था वही पास में फेंक दिया जिसकी वजह से पुलिस उस तक पहुच सकी।
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..