दंतेवाड़ा। नक्सलियों ने जिंदल कंपनी के ठेकेदार गणेश नायडू की धारदार हथियार से गला रेत कर की हत्या। उसके बोलेरो वाहन में में भी लगाई आग। यह घटना बुधवार की सुबह कामालूर स्टेशन के पास हुई है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार यहां लेबर पेमेंट करने के लिए पहुंचा था। जिसे नक्सली बुलाकर अपने साथ कुछ दूर ले गए और फिर घटना को अंजाम दिया।
घटना के 5 घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई है। शव उसी हालत में पेड़ के नीचे पड़ा है। पास में नक्सली पर्चा भी पड़ा है। जिसे नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी किया गया है। पर्चे में पूंजीवाद का विरोध किया गया है। गौरतलब है कि जिंदल कंपनी ने यहां लीज पर खनन के लिए जमीन ली हैं, जहां अभी काम शुरू किया गया है।
More Stories
DFO सायकल से 20 किमी सुबह ही पहुचे आरामिल छापा मारने… अधीनस्थ पहुचे 2 घंटे बाद… बड़ी पहुंच रखने वाले के आरामिल को अवैध लकड़ी के चलते किया सील..
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा