जशपुर। जशपुर के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। शुक्रवार की रात फरसाबहार विकास खंड के सोनाजोरी के आश्रित बस्ती जोटोटोली में एक दंतैल हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल कर मार डाला।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक फेदोर (65) और उनकी 60 वर्षीय पत्नी मेझरेन शुक्रवार की रात घर पर सोए हुए थे। रात करीब 10 बजे शोर सुनकर फेदोर की पत्नी ने घर का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही सामने दंतैल हाथी खड़ा नजर आया। तब तक बुजुर्ग दंपती कुछ समय पाते हाथी ने सूंड से बुजुर्ग महिला को खींच लिया और पति के सामने ही पटकर उसे कुचल दिया। हादसे में मेझरेन की मौके पर ही मौत हो गई।
फेदोर ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई और घर से निकल कर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना पा कर हाथी मित्र दल भी मौके पर पहुंच गया। सबने मिल कर दंतैल को जंगल की ओर खदेड़ा। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ओडिसा की सीमा के आसपास बसे हुए गांवों में गत 4-5 साल से लगातार हाथियों का कहर टूट रहा है। इन हाथियों ने इस क्षेत्र के लोगो का घर से लेकर खेत-खलिहान तक आना-जाना मुहाल कर दिया है। ओडिसा में लगातार बढ़ रहे उत्खनन उद्योग से की वजह से जंगलों को छोड़ कर हाथी आबादी की ओर आ रहे हैं।
More Stories
DFO सायकल से 20 किमी सुबह ही पहुचे आरामिल छापा मारने… अधीनस्थ पहुचे 2 घंटे बाद… बड़ी पहुंच रखने वाले के आरामिल को अवैध लकड़ी के चलते किया सील..
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा