जगदलपुर, 29 जनवरी 2019। जिले से बड़ी दर्दनाक घटना की खबर आ रही है. घर में रखे पैरावट में आग लगने से उसकी चपेट में दो मासूम बच्चे आ गए। आग में बच्चे इतने बुरे तरह से जले कि दोनों बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चे की उम्र 3 साल जबकि दुसरे बच्चे की उम्र 4 साल बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे आंगनबाड़ी में पढ़ते थे। लेकिन वो कल आंगनबाड़ी नहीं गए थे। यह घटना जिले के भानपुरी थाना इलाके के टीकनपाल पंचायत के पुजारी पारा की बताई जा रही है। घर के बाहर रखे पैरावट में आग लगने से दोनों बच्चे झुलस गए जिन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए डिमरापाल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों बच्चो ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पूरे इलाके में इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर मातम छाया हुआ है.
More Stories
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा
जैव विविधता बोर्ड के मुखिया ने चाटुकारिता का लगाया तड़का: गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव में ऐसे मचाये कई रात तक शोर कि पक्षी क्या शेर भी भाग जाय….. क्या पक्षियों का ये संरक्षण है?? मुख्यमंत्री को गुमराह कर पक्षियों के बीच उतरवाए हेलीकाप्टर