रायपुर। मंत्रिमंडल में नहीं लिए जाने पर नाराज चार वरिष्ठ विधायकों ने सीएम डिनर पार्टी का भी बायकाट कर दिया। मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्थायी सीएम हाउस पहुना में डिनर पार्टी रखी थी, जिसमें सभी मंत्रियों, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्षों को बुलाया था।
पार्टी रात आठ बजे से शुरू हुई, जिसमें प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, डॉ. चंदन यादव भी पहुंचे। डिनर पार्टी में बधाइयों का तांता लगा रहा। कांग्रेसी एक-दूसरे को बम्पर जीत की बधाई दे रहे थे। 15 साल के वनवास के बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस का उत्साह पार्टी में देखने को मिला।
मंत्रियों को भी शुभकामनाएं मिलीं। दूसरी तरफ, व्यंजनों का आनंद ले रही भीड़ में चार ऐसे विधायक नजर नहीं आए, जो मंत्रिमंडल के गठन से असंतुष्ट हैं। इसमें सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, अरुण वोरा और अमितेष शुक्ल शामिल हैं। इन वरिष्ठ विधायकों की गैरमौजूदगी की चर्चा रही।
More Stories
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा
जैव विविधता बोर्ड के मुखिया ने चाटुकारिता का लगाया तड़का: गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव में ऐसे मचाये कई रात तक शोर कि पक्षी क्या शेर भी भाग जाय….. क्या पक्षियों का ये संरक्षण है?? मुख्यमंत्री को गुमराह कर पक्षियों के बीच उतरवाए हेलीकाप्टर