रायपुर। रमन सरकार में निगम, मंडल, प्राधिकरण, समिति, परिषद व अन्य संस्थाओं में हुई राजनीतिक नियुक्तियों को नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार ने रद्द कर दिया गया है। राज्य शासन के मुख्य सचिव अजय सिंह ने सभी मनोनीत अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्तियों को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है।
रमन सरकार के दौरान निगम, मंडल, आय़ोग समेत अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक व सदस्य बनाकर राजनीतिक लोगों को उपकृत किया गया था। कई निगम, मंडल घाटे में चल रहे हैं, बावजूद इसके राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए नेताओं को मनोनीत करने का रास्ता निकाला गया था।
आमतौर पर सत्ता परिवर्तन के साथ ही निगम, मंडल, प्राधिकरण, परिषद, समिति या संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक या सदस्य खुद इस्तीफा दे देते हैं। कुछ संस्थाओं में अभी भी राजनीतिक व्यक्तियों ने इस्तीफे नहीं दिए थे। यही वजह है कि राज्य शासन ने मनोनयन समाप्त करने का फैसला लिया।
More Stories
DFO सायकल से 20 किमी सुबह ही पहुचे आरामिल छापा मारने… अधीनस्थ पहुचे 2 घंटे बाद… बड़ी पहुंच रखने वाले के आरामिल को अवैध लकड़ी के चलते किया सील..
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा