कोरिया, 19 Nov 2019। भाजपा पार्षद प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करना और वोट मांगना कोरिया जिले की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को महंगा पड़ा। इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सस्पेंड कर दिया गया है।



जानकारी के अनुसार, मामला कोरिया जिले के खेतादफाई वार्ड क्रमांक 7 का है। यहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गौरी वैश्य भाजपा पार्षद प्रत्याशी के लिए वोट मांगने भाजपा की पूर्व विधायक चंपादेवी पावले के साथ गली गली घूम रही थी। उसने अन्य कार्यकर्ताओं की तरह गले में बाकायदा भाजपा वाला स्कार्फ भी डाल रखा था। निर्चाचन गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए बनाई गई प्रशासनिक टीम की निगाह जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गौरी वैश्य के इस हरकत पर पड़ी, फिर तत्काल इसकी सूचना ऊपर के अफसरो को दी गई। मामले की जांच भी हो गई और जांच रिपोर्ट के आधार पर गौरी वैश्य को सस्पेंड कर दिया गया।
More Stories
DFO सायकल से 20 किमी सुबह ही पहुचे आरामिल छापा मारने… अधीनस्थ पहुचे 2 घंटे बाद… बड़ी पहुंच रखने वाले के आरामिल को अवैध लकड़ी के चलते किया सील..
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा