रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को जब फुर्सत मिली तो उन्होंने अपनी पोती के साथ समय बिताया। डॉ रमन ने पोती के साथ फोटो ट्वीट की और लिखा-बेटियां सचमुच निश्छल प्रेम की प्रतीक होती हैं। लाडली पोती हर्षवर्धनी के साथ फुर्सत के पल व्यतीत करने का अवसर मिलता है तो हृदय भाव विभोर हो उठता है।
लंबी व्यस्तता के बाद जीवन के ऐसे पल अनमोल होते हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री निवास से विदाई से पहले डॉ रमन ने यह भावनात्मक ट्वीट किया है। इसके साथ ही डॉ रमन ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की। डॉ रमन ने कहा कि भाजपा अब नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।
More Stories
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा
जैव विविधता बोर्ड के मुखिया ने चाटुकारिता का लगाया तड़का: गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव में ऐसे मचाये कई रात तक शोर कि पक्षी क्या शेर भी भाग जाय….. क्या पक्षियों का ये संरक्षण है?? मुख्यमंत्री को गुमराह कर पक्षियों के बीच उतरवाए हेलीकाप्टर