दिल्ली डेस्क।एसजी न्यूज़। बाबाअों के सितारे लगता है गर्दिश में चल रहे हैं रामपाल, आसाराम और बाबा राम रहीम जैसे बाबा जेल की सलाखों के पीछे चक्की पीस रहे हैं। अब एक और बाबा और धर्मगुरु पर गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल, फतेहपुर बेरी में शनि धाम के प्रमुख शनिधाम के संस्थापक महामंडलेश्वर दाती मदन महाराज राजस्थानी पर रेप का आरोप लगा है। एक महिला शिष्य ने उन पर ये आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि 2 साल पहले शनि धाम के अंदर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। डर के कारण उसने शिकायत दर्ज नहीं की। दिल्ली-एनसीआर में लोग बड़ी संख्या में दाती महाराज का अनुसरण करते हैं। दाती महाराज नियमित रूप से राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर पर आते हैं। उनकी खुद की वेबसाइट है और अपनी ‘शिक्षा’ को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। दक्षिण दिल्ली में उनके पास विशाल फार्म हाउस है।
दाती महाराज के ऊपर पहले भी इस तरह के आरोप लगे हैं अब देखना यह है कि क्या इन पर शनि भारी हो गया है या कोई रास्ता बचने का निकाल पाएंगे। आपको बता दे दाती महाराज का कहना है शनि शत्रु नही मित्र है।
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..