आग लगने की घटना शुक्रवार रात लगभग 2-3 बजे के बीच बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस घर मे आग लगी उसी के पास एक पेट्रोल पंप है और पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी लगभग 1:30 बजे रात वही खड़ी थी। भवन के अंदर से आवाज आने की वजह से बाहर से पुलिस ने घेरा किया था जिसके बाद उस घर मे अंदर से ही आग लग गयी।
बताया जा रहा है कि इस घर मे किसी कंपनी या बिल्डर का आफिस था जो रात को सुना रहता है। पुलिस के अनुसार शायद लड़का चोरी करने घुसा था।
डीएसपी अनुराग झा ने मीडिया को बताया कि रात 2-3 बजे के बीच आग लगी जिसे बुझाने में समय लगा आग बुझने के बाद सुबह पता चला एक आदमी की लाश भी जाली हुई है। जिसको लेकर पुलिस विभिन्न कारणों की जांच कर रही है। पहली नजर में यह चोरी का मामला लगता है सायद वह चोरी करने घुसा होगा।
इस तरह दर्दनाक जलकर हुई मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक की पहचान मुकेश नामक व्यक्ति के रूप में बताया जा रहा है।
घटना की सही रिपोर्ट पोस्टमार्टम और पोलिस की छानबीन के बाद ही मिल पाएगी। हर व्यक्ति ये जानना चाहता है कि कोई व्यक्ति चोरी के लिए घुसकर खुद को आग क्यू लगाएगा?
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..