रांची, 23 दिसंबर 2019. झारखंड विधानासभा चुनाव परिणाम के लिए आ रहे रुझानों में सुबह 10:30 बजे पहली बार कांग्रेस (INC), झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का महागठबंधन बहुमत के आंकड़े को छूता नजर आया. इसी बीच झारखंड की राजधानी रांची में राहुल गांधी और जेएमएम मुखिया हेमंत सोरेन का पोस्टर लगा दिया गया है. इस पोस्टर पर लिखा हुआ है, “झारखंड की पुकार है गठबंधन की सरकार है. हेमंत अबकी बार है.”
खबर लिखे जाने तक झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 रुझानों में मौजूदा स्थिति में कांग्रेस व जेएमएम गठबंधन राज्य में 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जो कि 81 सीटों वाले राज्य में बहुमत के लिए जरूरी होता है. वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) 30 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं सुदेश महतो के नेतृत्व वाली ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) चार और बाबुलाल मरांडी के नेतृत्व वाली झारखंड विकास मोर्चा (JVM) ने तीन सीटों पर बढ़त बना रखी है.
More Stories
घर और कार्यालय के सामने सड़क के ऊपर सड़क बनाने से घर हुआ रोड से नीचे….. ऐसी सड़क बनाने से पूरा शहर है परेशान, घरों में घुसता है पानी…..हाई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शासन से मांगा जवाब, ……कोर्ट ने कहा याचिकाकर्ता की परेशानी सही है।।।
1 मार्च से पेट्रोल-डीजल के भाव अब दूध भी होगा 100 रुपए लीटर, किसानो ने जारी किया फरमान….भाजपा नेताओं के गाँवो में घूमने पर लगा बैन.
10 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप आई.एफ.एस. जगदीशन पर, जाँच की फाइल 3 वर्षों से डीएफओ के टेबल में खा रही धूल…. मुख्यमंत्री तक हो चुकी शिकायत…