भिलाई।एसजी न्यूज। भिलाई के टाउनशिप में रविवार को गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। सेक्टर-05 में गोली चलने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। हर कोई घटना को जानने एक-दूसरे के फोन लगाते रहे। चलती रही। भाजपा नेता के ऊपर गोली चलने की सूचना के बाद लोग सन्न रह गए।
पारिवारिक विवाद के कारण चली गोली
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम को इस बात की पुष्टि हुई कि सेक्टर-पांच के सड़क 14 में नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन एवं भाजपा नेता विनोद पांडेय पर गोली चलाई गई है। गोली चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका छोटा भाई शैलेंद्र पांडेय ही है। बताते हैं कि पारिवारिक विवाद के चलते सेक्टर पांच घर पर ही गोली चलने की घटना हुई है। एल्डरमैन विनोद पाण्डेय की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
रामकृष्ण केयर रायपुर किया रेफर
भिलाई सेक्टर-09 हास्पिटल में प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर रवाना किया गया है। भिलाई नगर पुलिस ने धारा 307, 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है। पुलिस ने बताया कि विनोद पाण्डेय को पैर व हाथ में गोली लगी है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। विनोद पाण्डेय राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के समर्थक बताए जाते है।
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..