बालोद। डिलेश्वर देवांगन। एसजी न्यूज़। कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान पर उनके ही संगठन की एक महिला पदाधिकारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद से इस मामले में प्रदेश भर में राजनीति काफी तेज हो गई है। इस पुरे मामले को लेकर शनिवार को बालोद जिला महिला मोर्चा ने अपने संगठन के साथ कबीर मंदिर से जय स्तम्भ चौक होते हुए पुराना बस स्टेशन पहुंचकर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला जलाया।
पुतला दहन में मौके पर पुलिस के कर्मचारी तो मौजूद थे लेकिन मुकदर्शक बने हुए थे। जब पुतले में आग तेज हो गई तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतले को छोड़ दिया, जिसके बाद औपचारिकता पूरी करने पुलिस कर्मचारियों ने पुतले में पानी डाला।
पुतला दहन के भाजपा नेत्रियों ने मीडिया के बयान दिया बयान देते वक्त जुबान फिसल गई, वह छग में महिलाओ के साथ अत्यचार के मामले बढ़ने की भी कहते नजर आई तो दूसरी तरफ महिला मोर्चा नेत्री भरता माता वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीपा साहू की भी जबान फिसलते दिखी और इस कृत्य पर उन्होंने कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो किया है वह घोर निंदनीय है
गौरतलब है की दोनों ही नेत्री भाजपा के जिला पदाधिकारी है व प्रदेश में भाजपा की सरकार भी है बावजूद इसके दोनों महिला नेत्रियो के इस बयान के बाद जिले की राजनितिक गलियारों में चर्चा का दौर प्रारम्भ हो चुका है।
अब कांग्रेसी कह रहे है ये जुबान नही फिसली है हकीकत जुबान पर आ गयी है। भाजपा की महिलाएं मान रही हैं कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। कांगेस को ज्यादा कहने की जरूरत नही है।
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..