भोपाल। एसजी न्यूज। मध्य प्रदेश के रीवा और भोपाल में करीब 500 जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय में वृद्धि और उपकरणों की मांग के मुद्दे पर इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि सोमवार को ही ये जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद यहां स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं।
मिली जानकारी के मुताबिक रीवा के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल और भोपाल के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल के करीब 500 जूनियर डॉक्टरों ने कॉलेज प्रशासन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि ये जूनियर डॉक्टर लंबे समय से मानदेय में वृद्धि और हॉस्पिटल में इलाज के लिए पर्याप्त और बेहतर उपकरणों की मांग करते रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जूनियर डॉक्टर्स असोसिएशन मध्य प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को रीवा सहित कई जिलों में जूनियर डॉक्टर और नर्स हड़ताल पर चले गए। इससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। अब इतनी बड़ी संख्या में एक साथ जूनियर डॉक्टरों के इस्तीफे से मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..