रायपुर। मंत्रिमंडल गठन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम दिल्ली रवाना हो गए। इससे पहले एयरपोर्ट पर भूपेश बघेल ने कहा कि उम्मीद है जब दिल्ली से लौटूंगा तो मंत्रिमंडल की सूची हाथ में होगी। सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कोई लिस्ट लेकर नहीं जा रहा हूं। मंत्रियों की लिस्ट दिल्ली में फाइनल होगी। मंत्रिमंडल को लेकर पार्टी हाईकमान से चर्चा करेंगे।
एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि सारे विधायक अनुभवी है। 68 विधायकों में से सिर्फ 13 को ही मंत्री बनाने की बाध्यता है। जिसमें अभी 10 विधायकों को मंत्री बना सकते हैं।
बता दें कि प्रदेश में मंत्री पद को लेकर विधायकों की दिल्ली दौड़ तेज हो गई है। वहीं कई दावेदार पहले से ही दिल्ली में जमे हुए हैं। आज मुख्यमंत्री के साथ आरंग विधायक शिव डहरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी सहित करीब आधा दर्जन विधायक दिल्ली रवाना हुए।
More Stories
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा
जैव विविधता बोर्ड के मुखिया ने चाटुकारिता का लगाया तड़का: गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव में ऐसे मचाये कई रात तक शोर कि पक्षी क्या शेर भी भाग जाय….. क्या पक्षियों का ये संरक्षण है?? मुख्यमंत्री को गुमराह कर पक्षियों के बीच उतरवाए हेलीकाप्टर