कोरबा, 25 दिसंबर 2019। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद हार का ठीकरा किसके ऊपर फोड़े ये सबसे पहले बहाना खोजै जाता है. नगरीय निकाय चुनाव 2019 में कोरबा में कांग्रेस के कम वार्ड में जीत मिलने का ठीकरा राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पुलिस और प्रशासन पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से भाजपा सरकार के साथ काम कर रहे अफसरों में भाजपाई मानसिकता अभी भी बनी हुई है। भाजपा को सहयोग करने पार्षद का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशियों को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने डराया धमकाया। जिसकी वजह से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भय का माहौल था। इसका असर सीधे तौर पर निकाय चुनाव के नतीजों पर पड़ा। मंत्री जयसिंह ने अधिकारियों के दफ्तर में कोयला तस्करों के उठने बैठने का भी गंभीर आरोप लगाया है। इस पूरे घटना क्रम को मुख्यमंत्री से अवगत कराने की बात उन्होंने कही है।
हालाँकि उन्होंने कहा कोरबा से लेकर पूरे प्रदेश में ज्यादा अध्यक्ष और महापौर कांग्रेस के ही बनेंगे।
Spread the love
More Stories
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा
जैव विविधता बोर्ड के मुखिया ने चाटुकारिता का लगाया तड़का: गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव में ऐसे मचाये कई रात तक शोर कि पक्षी क्या शेर भी भाग जाय….. क्या पक्षियों का ये संरक्षण है?? मुख्यमंत्री को गुमराह कर पक्षियों के बीच उतरवाए हेलीकाप्टर