महासमुंद। सिरपुर क्षेत्र से लगे बोरिद अमलोर जंगल के मध्य आज सुबह हाथी के हमले से महिला की मौत हो गई। जानकारी अनुसार महिला रिवाडीह जिला बलौदाबाजार की रहने वाली बताई गई है। लकड़ी लेने के लिए महानदी पार कर सिरपुर जंगल आई थी।
महिला का नाम बिरझा यादव 37 पति ओंकेश्वर यादव है। गांव की अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी लाने के लिए सुबह 5 बजे गांव से जंगल गई थी। अचानक हाथी आ धमका। भागने के प्रयास में हाथी ने कुचल दिया, जिससे मौके पर मौत हो गई। क्षेत्र में बीते तीन वर्षों में यह हाथी के हमले की 15 वी घटना है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लोग घायल हो चुके हैं। इस घटना के बाद ग्रामीण में खौफ है।
Spread the love
More Stories
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा
जैव विविधता बोर्ड के मुखिया ने चाटुकारिता का लगाया तड़का: गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव में ऐसे मचाये कई रात तक शोर कि पक्षी क्या शेर भी भाग जाय….. क्या पक्षियों का ये संरक्षण है?? मुख्यमंत्री को गुमराह कर पक्षियों के बीच उतरवाए हेलीकाप्टर