मुंबई, 22 अप्रैल 2020. महाराष्ट्र के सीएम आवास पर भी वायरस ने दस्तक दे दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सरकारी बंगले ‘वर्षा’ में तैनात एक महिला पुलिस अधिकारी को मंगलवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस अधिकारी को क्वारैंटाइन कर दिया गया। उनके संपर्क में आए छह अन्य पुलिसकर्मियों को क्वारैंटाइन किया गया है। इसके अलावा पूरे बंगले को सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है। ‘वर्षा’ अधिकृत मुख्यमंत्री आवास है। हालांकि, उद्धव ज्यादातर वक्त अपने निजी आवास मातोश्री में ही रहते हैं।
महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे में संक्रमण की स्थिति बिगड़ती जा रही है। मुंबई में अब तक 3451 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। पुणे में यह आंकड़ा 813 के करीब पहुंच गया है। दोनों ही जगहों पर एक महीने से लॉकडाउन है। बावजूद इसके संक्रमण पर काबू नहीं पाया जा सका है। इसके बाद बुधवार से राज्य सरकार ने मुंबई और पुणे को हार्ड रेड जोन में डाल दिया है। इसका मतलब है कि यहां लॉकडाउन में दी गई किसी भी तरह की ढील लागू नहीं होगी, बल्कि अभी तक जो सख्ती चल रही थी, वह और ज्यादा बढ़ेगी। हालांकि, राज्य के ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले 26 जिलों में कारोबारी गतिविधियां जारी रहेंगी। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सशर्त दी गई अनुमति का दुरुपयोग हुआ तो ढील पर भी पुनर्विचार किया जा सकता है।
राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5218 पहुंची, सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज मुंबई और फिर पुणे में है
More Stories
ऑस्ट्रेलिया नहीं, अब भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा