


दिल्ली, 21 मार्च 2020. कोरोना वायरस को लेकर केंद्र राज्य सरकारें लगातार अपील कर रही है. उसके बाद भी कुछ लोगों की लापरवाही बीमारी को आगे बढ़ा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद दुष्यंत सिंह ने कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। जिसके बाद राष्ट्रपति का भी टेस्ट होना बाकी है। वहीं रामनाथ कोविंद के 15 मार्च को प्रस्तावित सोनभद्र जिले में निर्धारित कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। वैसे सांसद दुष्यंत सिंह ने कनिका कपूर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद आइसोलेशन वार्ड में चले गए थे। इसके अलावा सरकार उनकी पार्टी में शामिल हुए लोगों की निगरानी कर रही है। कनिका कपूर के खिलाफ योगी सरकार ने एफआईआर करवाई है।
देहरादून और मध्य प्रदेश में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद सरकार और ज्यादा अलर्ट हो गई है। पॉजिटिव पुष्टि के मामलों की संख्या 256 तक पहुंच गई। जिसमें पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक में एक-एक की मौत हो गई। भारत में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। कई राज्यों की सरकारों ने स्कूल, कॉलेज, मूवी थिएटर, मॉल, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों को बंद करने के साथ सामाजिक गड़बड़ी के लिए स्थितियों को सुविधाजनक बनाने के लिए कमर कस रखी है।
More Stories
घर और कार्यालय के सामने सड़क के ऊपर सड़क बनाने से घर हुआ रोड से नीचे….. ऐसी सड़क बनाने से पूरा शहर है परेशान, घरों में घुसता है पानी…..हाई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शासन से मांगा जवाब, ……कोर्ट ने कहा याचिकाकर्ता की परेशानी सही है।।।
1 मार्च से पेट्रोल-डीजल के भाव अब दूध भी होगा 100 रुपए लीटर, किसानो ने जारी किया फरमान….भाजपा नेताओं के गाँवो में घूमने पर लगा बैन.
10 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप आई.एफ.एस. जगदीशन पर, जाँच की फाइल 3 वर्षों से डीएफओ के टेबल में खा रही धूल…. मुख्यमंत्री तक हो चुकी शिकायत…