बालोद। डिलेश्वर देवांगन। रिंकू खनूजा के आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच व दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह का पुतला दहन किया। पहली बार कांग्रेसी अपने दलबल के साथ कांग्रेस भवन से निकले और चैंक में पहुंचने से पहले पुलिस कर्मचारियों ने पुतला छीन लिया उसके बाद फिर गुस्साए कांग्रेसियों ने दोबारा पुतला बनाया। पुतले में लगी आग को बुझाने पुलिस कर्मचारियों ने कीचड़युक्त पानी पुतले में डाला जिसके कारण पालिकाध्यक्ष पुलिस पर भड़क उठे।
मंगलवार दोपहर 2.15 बजे शहर कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा सेक्स सीडी कांड मामले से जुड़े रिंकू खनूजा के आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच व दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। कुछ ही देर में कांग्रेसी अपने दल-बल के साथ मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला लेकर कांग्रेस भवन से जयस्तंभ चैंक की ओर बढ़े। जैसे ही मुख्यमार्ग पर कांग्रेसी पहुंचे वैसे ही पुलिस कर्मचारियों ने पीछे से पुतले को छीनना शुरू किया। इस दौरान कांग्रेसियों व पुलिस के बीच काफी छीना झपटी हुई और कांग्रेसी पुतला जलाने में असफल रहे। जिसके बाद पुलिस प्रशासन पर कांग्रेसी भड़क उठे।
दूसरी बार पुतला जलाने में सफल रहे कांग्रेसी
पहली बार कामयाबी नहीं मिलने के बाद एक बार फिर कांग्रेसियों ने रणनीति तैयार की और सभी कांग्रेस भवन पहुंचकर एक बार फिर पुतला बनाया। थोड़ी देर में एक अलग रणनीति के साथ पुतले को चारो ओर से घेरकर समुह में निकले। जैसे ही पुलिस को आते हुए देखा वैसे ही पुतले को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद दोबारा पुलिस और कांग्रेसियों की नोकझोंक हुई। इस दौरान पुतले में लगी आग को बुझाने के लिए पुलिस ने कीचड़ युक्त पानी पुतले व कांग्रेसियों के उपर डाला। कुछ देर बार नारेबाजी शांत कर अचानक बालोद नगर पालिका अध्यक्ष पुलिस के उपर बरस पड़े, श्री चोपड़ा ने पुलिस प्रशासन पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पुतला दहन करने में उनका समर्थन का आरोप लगाया।
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..