रायपुर। एसजी न्यूज। लोक कल्याण ट्रस्ट की ओर से रावतपुरा महाराज स्वर्ण जयंती वर्ष का गुरुवार को आयोजन किया गया। रावतपुरा सरकार के 50वें जन्मदिन पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पूरे दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होते रहे। रावतपुरा कालेज में आयोजित हुए अलग-अलग कार्यक्रमों में देर शाम राजधानी की अलग-अलग क्षेत्र में सक्रिय विभूतियों का सम्मान किया गया। पर्यावरण व वन्यजीवों के लिए उल्लेखनीय काम के लिए रायपुर के नितिन सिंघवी का सम्मान किया गया। वहीं पत्रकारिता क्षेत्र में IBC 24 के संपादक रविकांत मित्तल, समाजिक क्षेत्र में ममता शर्मा, समाजिक कार्यकर्ता गौतम बंदोपाध्याय, लोक गायन के क्षेत्र में जोशी बहनों के अलावे अमनदीप, प्रमोद साहू का भी सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में शख्सियतों को सम्मानित करने का मूल उद्देश्य उनके योगदान का सराहना और साथ ही साथ लोगों को समाज हित में आगे भी जुड़े रहने की प्रेरणा देना था। आज पूरे दिन चले कार्यक्रम के मौके पर वृक्षारोपण, गौशाला पूजा, सद्गुरु प्रार्थना,सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन और भंडारा का आयोजन किया गया।
आज कार्यक्रम में संबोधन के दौरान लोक कल्याण ट्रस्ट के वाईस चेयरमेन डॉ जेके उपाध्याय ने कहा ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य पर ज्यादा जोर देना है। इसकी साफ वजह है कि संस्थान चाहता है कि भावी पीढ़ी शिक्षित हो और स्वस्थ्य हो। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के आधार पर सुदृढ़ देश का निर्माण हो सकता है। ये ट्रस्ट बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा काम करता आया है और आगे करता रहेगा।
Spread the love
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..