रायपुर। बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश संगठन में व्यापक फेरबदल करते हुए हेमंत पोयाम को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। साथ की बसपा की पूरी प्रदेश कमेटी भी जारी की है।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हेमंत पोयाम को अध्यक्ष व दूसरी बार जैजैपुर से निर्वाचित केशव चंद्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। आनंद साहू, श्याम टंडन, राधेश्याम सूर्यवंशी, लता गेडाम को प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इं रामेश्वर खरे व दूजराम बौद्ध को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
रामअवतार रात्रे कार्यालय सचिव व डॉ प्रदीप कुमार पार्टी का कोष देखेंगे। शेखर गंजीर व ओमप्रकाश खुसरो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी सुप्रीमो ने नई कमेटी को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया है।
लालजी वर्मा व एमएल भारती रहेंगे प्रभारी
बसपा प्रमुख मायावती ने प्रदेश प्रभारियों में भी फेर बदलाव किया है। पूर्व मंत्री लालजी वर्मा व एमएल भारती के पास तो छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी है पर राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ व भीम राजभर को राज्य की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। दाऊराम रत्नाकर व श्रीकांत को प्रभारियों की सूची में शामिल किया गया है।
More Stories
DFO सायकल से 20 किमी सुबह ही पहुचे आरामिल छापा मारने… अधीनस्थ पहुचे 2 घंटे बाद… बड़ी पहुंच रखने वाले के आरामिल को अवैध लकड़ी के चलते किया सील..
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा