रायपुर 22 मई 2020। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं. प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज 16 नये मरीज कोरोना से पॉजिटिव मिले हैं। इन नये मरीजों के साथ अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 89 हो गयी है। वही 150 के करीब आंकड़ा प्रदेश में अब तक के कुल मरीजों का पहुंच गया है.
कोरबा एक बार फिर कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है एक साथ 13 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं बेमेतरा से एक और कांकेर में 2 मरीज पॉजिटिव मिले हैं.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी प्रवासी मजदूर हैं, जो हाल ही में दूसरे प्रदेशों से आये थे। सभी को क्वारंटीन करके रखा गया था और अलग-अलग लैब में RTPCR टेस्ट के लिए भेजा गया था।
जिलावार आंकड़े इस प्रकार है.
1. राजधानी रायपुर में कुल 8,
2. बालोद में 14,
3. दुर्ग में 10,
4. राजनांदगांव में 10,
5. कर्वधा में 8,
6. बलौदाबाजार में 8,
7. गरियाबंद में 1,
8. बिलासपुर में 8,
9. रायगढ़ में 5,
10. कोरबा में 42,
11. जांजगीर में 14,
12. मुंगेली में 3,
13. सरगुजा में 3,
14. कोरिया में 1,
15. सूरजपुर में 7,
16. बेमेतरा में 1,
17. कांकेर में 3 मरीज मिले है।
More Stories
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा
जैव विविधता बोर्ड के मुखिया ने चाटुकारिता का लगाया तड़का: गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव में ऐसे मचाये कई रात तक शोर कि पक्षी क्या शेर भी भाग जाय….. क्या पक्षियों का ये संरक्षण है?? मुख्यमंत्री को गुमराह कर पक्षियों के बीच उतरवाए हेलीकाप्टर