दिल्ली डेस्क। एसजी न्यूज। फीफा वर्ल्ड कप में जीत तो फ्रांस की हुई लेकिन भारत में ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुड्डुचेरी की राज्यपाल किरन बेदी। दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब पुड्डुचेरी की राज्यपाल किरन बेदी ने फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस के जीतने पर पुड्डुचेरी की जनता को बधाई दी, बधाई देने तक तो ठीक था लेकिन बेदी ने अपने ट्वीट में कहा कि पूर्व में पुड्डुचेरी पर फ्रांस का कब्जा था इसलिए ये फ्रांस की ये जीत पुड्डुचेरी की भी जीत है।
किरन बेदी ने ट्वीट किया, ”हम पुड्डुचेरी के लोगों ने (जो कि पूर्व में फ्रांस का इलाका था) फीफा वर्ल्डकप जीत लिया है, बधाई हो दोस्तों, क्या शानदार मिलीजुली टीम है- सब फ्रेंच हैं, खेल जोड़ता है।”
किरन बेदी के इस ट्वीट के बाद ट्वीटर पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का विरोध इस बात से था कि अगर एक समय पर पुड्डुचेरी पर फ्रांस का कब्जा था तो उसके लिए बेदी इतनी खुश क्यों हैं। बेदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, ”मैडम हम भारतीय हैं, आप अपना ये पब्लिसिटी स्टंट बंद कीजिए।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, ”क्या बीजेपी में शामिल होते ही शिक्षा और बुद्दि गायब हो जाती है।”
एक और यूजर ने लिखा, ”आप खुश हैं कि एक समय हमारे ऊपर फ्रांस का शासन था, और दिल्ली के हम मूर्ख लोग आपको दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, खैर मुझे लगता था कि आप एक भारतीय शासित प्रदेश की राज्यपाल हैं लेकिन जाने दीजिए.”
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..