दिल्ली। 1968 में हिमालय की पहाड़ियों में लापता हुआ विमान 50 साल बाद मिला है। अभी तक की जांच से पता चला है कि यह विमान हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
पर्वतारोहियों के एक दल ने 50 साल पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए वायुसेना के एक विमान को ढूंढ़ निकाला है। इस दल को विमान का मलबा और पायलट का शव मिला है। अभी तक की जांच से पता चला है कि यह विमान हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना का एएन -12 विमान सात फरवरी 1968 को चंडीगढ़ से लेह के लिए निकला था। इसी दौरान मौसम खराब होने की वजह से वह वापस लौटने लगा।
बताया जता है कि जब आखिरी बार रेडियो से विमान का संपर्क हुआ तब विमान रोहतांग दर्रे के ऊपर उड़ रहा था। उसके बाद से विमान से सपंर्क नहीं हो पाया।
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..