रायपुर (सुयश ग्राम) भारतीय जनता पार्टी का 38वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सभी मंडलों में मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी की विचारधारा पर केन्द्रित विजय यात्रा इतिहास, विकास और विस्तार पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर केन्द्र व राज्य सरकार के विभिन्न उपलब्धियों व लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार भी पार्टी द्वारा किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मंडल स्तर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
पार्टी चलाएगी ग्राम सुराज अभियान- भारतीय जनता पार्टी 14 अप्रैल से 5 मई तक केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ग्राम स्वराज अभियान चलाएगी। इस दौरान पार्टी द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार के चलायें जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक के सभी कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक
14 अप्रैल बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडर जयंती के आयोजन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण होगा।
18 अप्रैल स्वच्छ भारत पर्व,
20 अप्रैल उज्जवला पंचायत,
24 अप्रैल पंचायती राज दिवस,
28 अप्रैल ग्राम शक्ति अभियान,
30 अप्रैल आयुष्मान भारत अभियान,
02 मई किसान कल्याण कार्यशाला, व
05 मई को आजीविका एवं कौशल विकास मेला का आयोजन किया जाएगा।
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..