रायपुर, 10 मई 2020। पूर्व मुख्यमंत्री व जनता जोगी कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद राजधानी के देवेन्द्र नगर स्थित नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुबह 11 बजे अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल ने उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। अजीत जोगी मौजूदा स्थिति में कोमा में है। कल सुबह जोगी को गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। कार्डियक अरेस्ट के बाद उपचार में जुटे चिकित्सकों ने उन्हें स्थिर तो कर लिया लेकिन सिटी स्कैन में पता चला है कि उनके मस्तिष्क में सूजन है जिसने डॉक्टर्स को चिंतित कर रखा है। कार्डियक अरेस्ट के बाद मस्तिष्क में कुछ देर तक ऑक्सीजन नहीं पहुंची थी। इसके बाद सिटी स्कैन में इस बात की पुष्टि हुई है कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के मस्तिष्क में गंभीर सूजन है। इस संबंध में नारायणा अस्पताल के संचालक डॉ. खेमका ने कहा है कि- ‘अजीत जी कोमा में है, आने वाले 48 घंटे बेहद अहम है। सिटी स्कैन से पता चला है कि उनके मस्तिष्क में गंभीर सूजन है, उनका इलाज जारी है।’
More Stories
DFO सायकल से 20 किमी सुबह ही पहुचे आरामिल छापा मारने… अधीनस्थ पहुचे 2 घंटे बाद… बड़ी पहुंच रखने वाले के आरामिल को अवैध लकड़ी के चलते किया सील..
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा