


लखनऊ, 06 अप्रैल 2020। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। कनिका की छठी रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गयी। कनिका की पहली चार रिपोर्टें पॉजिटिव आई थीं लेकिन अंतिम दो रिपोर्ट नेगेटिव आईं। अस्पताल से छुट्टी के समय कनिका बेहद खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का शुक्रिया भी अदा किया। कनिका को लेने के लिए उनके परिजन अस्पताल में मौजूद थे। हालांकि अभी कनिका को 14 दिन तक घर में पृथक वास में ही रहना होगा। कनिका संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानि पीजीआई में भर्ती थीं।
गौरतलब है कि कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से भारत लौटने के बाद कई पार्टियों में शामिल हुई थीं। कनिका को पता था कि उन्हें कोरोना वायरस है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने यह जानकारी छिपाई थी। इस बात को लेकर कनिका की काफी आलोचना हुई थी। कनिका कपूर के खिलाफ उत्तर प्रदेश में शिकायत भी दर्ज करवायी गयी। 20 मार्च को ये बात सामने आयी थी की कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
More Stories
घर और कार्यालय के सामने सड़क के ऊपर सड़क बनाने से घर हुआ रोड से नीचे….. ऐसी सड़क बनाने से पूरा शहर है परेशान, घरों में घुसता है पानी…..हाई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शासन से मांगा जवाब, ……कोर्ट ने कहा याचिकाकर्ता की परेशानी सही है।।।
1 मार्च से पेट्रोल-डीजल के भाव अब दूध भी होगा 100 रुपए लीटर, किसानो ने जारी किया फरमान….भाजपा नेताओं के गाँवो में घूमने पर लगा बैन.
10 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप आई.एफ.एस. जगदीशन पर, जाँच की फाइल 3 वर्षों से डीएफओ के टेबल में खा रही धूल…. मुख्यमंत्री तक हो चुकी शिकायत…