भिलाई, 28 अप्रैल 2020. भिलाई स्थित हैवी इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज में मंगलवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से हड़कम्प मच गया। जिसमें फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 6 बजे के लगभग की है।
दरअसल सुबह श्याम केमिकल फैक्ट्री में अचानक भयंकर आग से देख आसपास के लोगों ने सूचना तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। फायर ब्रिगेड के आने के पूर्व पड़ोस में स्थित सुप्रीम इंडस्टीज के कर्मचारी अपनी कंपनी के फायर फायटिंग सिस्टम सुविधा से इस आगजनी को बुझाने मे काफी मशक्कत की। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने पहुंचने के बाद घंटों मेहनत करके आग पर काबू पाया।
एक की हालत गंभीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कर्मी की हालत गंभीर है. झुलसे लोगों को उपचार हेतु सेक्टर 9 अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जिसमें एक कर्मी ज्यादा झुलस गया उसकी हालत बेहद गंभीर है। भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि आगजनी में लाखों का नुकसान का अनुमान है। आग किस वजह से लगी है इसकी फिलहाल जांच चल रही है। भिलाई तीन पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
More Stories
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा
जैव विविधता बोर्ड के मुखिया ने चाटुकारिता का लगाया तड़का: गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव में ऐसे मचाये कई रात तक शोर कि पक्षी क्या शेर भी भाग जाय….. क्या पक्षियों का ये संरक्षण है?? मुख्यमंत्री को गुमराह कर पक्षियों के बीच उतरवाए हेलीकाप्टर