योगेश पेंदाम, भोपाल। 25/07/2020, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 लाख 37 हजार 22 हो चुकी है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा “मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे #COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएँ।”
बता दें मुख्यमंत्री लगातार मीटिंग लेते रहे है साथ ही कई कार्यक्रमों में भाग भी लिया है. मुख्यमंत्री के संपर्क में आये लोगों निकलना सरकार के लिए कठिन होगा।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि शुक्रवार को 4 लाख 20 हजार 898 सैंपल की जांच हुई। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस तरह, 24 जुलाई तक देश में 1 करोड़ 58 लाख 49 लाख 68 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं।
देश में रिकॉर्ड 48 हजार 895 मरीज मिले
शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 48 हजार 895 मरीज मिले। यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। देश में सिर्फ दो दिन में 97338 मरीज मिले। शुक्रवार को 48 हजार 443 केस सामने आए थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में 761 लोगों की मौत हो गई।
More Stories
अच्छी पहल: राजस्व अधिकारियों द्वारा 20 ऑक्सीजन सिलेंडर कोविड केअर यूनिट को दिया दान… समाज को दिया सन्देश
बिग ब्रेकिंग न्यूज़: फिर से कप्लीट लॉक डाउन शुरू। …. कलेक्टर ने किया घोषणा,… 6 अप्रैल से 14 तक जिला होगा कंपलीट लॉकडाउन … आदेश हुआ जारी…
छत्तीसगढ़: कोरोना वैक्सीनेशन की दो डोज लगवाने के बाद भी जांजगीर कलेक्टर फिर हुए पॉजिटिव; कलेक्टर ने ट्वीट कर कही ये बात….