मुंबई, 02 अप्रैल 2020. देश में महामारी कोरोना वायरस के महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां पर कोरोना के 300 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। इस बीच, कोरोना वायरस ने मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी में भी दस्तक दे दी है। मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस सामने आया है। मरीज की उम्र 56 साल है और उनका इलाज चल रहा है। उनके परिवार के 8 से 10 लोगों को क्वारनटीन में रखा गया है। मरीज जहां पर रहता है उस इमारत को सील कर दिया गया है।
बता दें कि धारावी मुंबई में 15 लाख लोगों की घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जो 613 हेक्टेयर में फैला हुआ है। धारावी में लाखों की संख्या में दिहाड़ी मजदूर और छोटे कारोबारी रहते हैं।
Spread the love
More Stories
DFO सायकल से 20 किमी सुबह ही पहुचे आरामिल छापा मारने… अधीनस्थ पहुचे 2 घंटे बाद… बड़ी पहुंच रखने वाले के आरामिल को अवैध लकड़ी के चलते किया सील..
घर और कार्यालय के सामने सड़क के ऊपर सड़क बनाने से घर हुआ रोड से नीचे….. ऐसी सड़क बनाने से पूरा शहर है परेशान, घरों में घुसता है पानी…..हाई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शासन से मांगा जवाब, ……कोर्ट ने कहा याचिकाकर्ता की परेशानी सही है।।।
1 मार्च से पेट्रोल-डीजल के भाव अब दूध भी होगा 100 रुपए लीटर, किसानो ने जारी किया फरमान….भाजपा नेताओं के गाँवो में घूमने पर लगा बैन.