रायपुर, 19 अप्रैल 2020, अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री रहे डी.पी. धृतलहरे का आज राजधानी के निजी अस्पताल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री डी.पी.धृतलहरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डी.पी.धृतलहरे के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री बघेल ने कहा कि मेरे साथ अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक और फिर छत्तीसगढ़ में मंत्री रहे वरिष्ठ नेता डेरहू प्रसाद धृतलहरे जी का जाना बहुत दुखद है। वे सतनामी समाज के बड़े नेता थे। उनके जाने से छत्तीसगढ़ को अपूरणीय क्षति हुई है।
प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने एमएमआई अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री की ओर से स्वर्गीय श्री धृतलहरे के पार्थिव शरीर पर श्रृद्धासुमन अर्पित किया और शोक संतप्त परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया।
पूर्व केबिनेट मंत्री श्री डी पी धृतलहरे का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह ग्राम चक्रवाय पो, मारो ब्लॉक नवागढ़ में अन्तिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर विधायक नवागढ़ गुरुदयाल बंजारे सहित परिवारजन उपस्थित थे।
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..