जबलपुर, 09 मई 2020. औंरंगाबाद में शुक्रवार को रेल हादसे में मारे गए एमपी के 16 मजदूरों के शवों को लेकर विशेष ट्रेन शनिवार की दोपहर जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में मृत मजदूरों के अलावा एमपी और यूपी के 1329 श्रमिक भी साथ आए। शवों को ट्रेन से ही शहडोल और उमरिया भेजा गया जबकि अन्य मजदूर बसों में बैठकर अपने घरों के लिए रवाना हुए।
16 मजदूरों के शवों को ट्रेन से ही शहडोल और उमरिया भेजे गए
शहडोल और उमरिया जिलों के 16 मजदूरों के शवों को लेकर ट्रेन शहडोल रवाना हुई। शासन ने पहले श्रमिको के शवों को जबलपुर से सड़क मार्ग द्वारा शहडोल भेजने का निर्णय लिया था लेकिन बाद में उन्हें ट्रेन से ही भेजा गया। हालांकि, अन्य मजदूरों को उनके घरों तक भेजने के लिए स्थानीय प्रशासन की ढीली व्यवस्था से मजदूर परेशान दिखे।
ढीली व्यवस्था, मजदूर परेशान
1329 मजदूरों को जबलपुर से उनके गृह निवास भेजने की व्यवस्था करने का जिम्मा स्थानीय प्रशासन को दिया गया था, लेकिन मजदूरों को इसके लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। मजदूरों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे। इस भीषण गर्मी में प्रशासन द्वारा समय रहते इंतजाम नहीं करने से मजदूर परेशान हुए और अपनी नाराजगी जाहिर की।
More Stories
ऑस्ट्रेलिया नहीं, अब भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा