रायपुर। ब्यास मुनि द्विवेदी। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेर बदल किये गए हैं। सबसे पहले सीएम सचिवालय में फेरबदल किया गया है। बेदाग और गंभीर छवि वाले गौरव द्विवेदी को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। गौरव द्विवेदी 1995 बैच के आईएएस हैं।
उनके अलावा प्रवीण शुक्ला सीएम के ओएसडी होंगे, शुक्ला वर्तमान में उद्योग विभाग में पदस्थ हैं और वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे के साथ अटैच थे।
वहीं सरगुजा कमिश्नर टीएस सोनवाली को सीएम भूपेश बघेल के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सोनवानी प्रमोटेड आईएएस हैं और भूपेश बघेल के करीबी अधिकारियों में उनकी गिनती होती है।
आपको बता दें कि भाजपा की प्रदेश में करारी हार के बाद अमन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। वे छत्तीसगढ़ में सबसे शक्तिशाली प्रशासनिक अधिकारी माने जाते थे। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश में बड़े स्तर पर सभी सभी विभागों में प्रशासनिक सर्जरी की जाएगी।
More Stories
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा
जैव विविधता बोर्ड के मुखिया ने चाटुकारिता का लगाया तड़का: गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव में ऐसे मचाये कई रात तक शोर कि पक्षी क्या शेर भी भाग जाय….. क्या पक्षियों का ये संरक्षण है?? मुख्यमंत्री को गुमराह कर पक्षियों के बीच उतरवाए हेलीकाप्टर