रायपुर 18 अप्रैल 2020, गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट की घड़ी में केन्द्रीय जेल रायपुर के 406 बंदियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। श्री साहू ने कहा है कि बंदियों ने अपनी मेहनत से कमाए 1 लाख 79 हजार 858 रूपए की सहायता देकर मानवता का परिचय दिया है। श्री साहू ने महात्मा बु़़़द्ध के सूत्र वाक्य ’’पाप से घृणा करो पापी से नही’’ का जिक्र करते हुए बंदियों के इस योगदान को अमूल्य बताते हुए सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय जेल रायपुर के अधीक्षक ने कलेक्टर रायपुर को 17 अप्रैल को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि बंदियों ने अर्जित पारिश्रमिक 1 लाख 79 हजार 858 रूपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी है। उन्होंने कलेक्टर को इस राशि का चेक भी सौंपा है।
मुख्यमंत्री ने जताया आभार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा उनकी भूल, ग़लती, कुकृत्य या अपराध आज सज़ा भुगत रहा है। लेकिन उनकी मनुष्यता आज भी आजाद है। यह उनकी मानवीयता ही तो है, जेल के बंदियों ने मेहनत करके जोड़ी पाई पाई से कोरोना के ख़िलाफ़ संघर्ष के लिए अपना योगदान भेजा है। उनके 1,79,858 रुपए का योगदान दरअसल अमूल्य है।
More Stories
DFO सायकल से 20 किमी सुबह ही पहुचे आरामिल छापा मारने… अधीनस्थ पहुचे 2 घंटे बाद… बड़ी पहुंच रखने वाले के आरामिल को अवैध लकड़ी के चलते किया सील..
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा