रायपुर, 28 अप्रैल 2020. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश बिस्सा ने छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों पर प्रदेश की जनता के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है.
राजेश बिस्सा ने कहा कि भाजपा सांसद मात्र चिट्टियां लिख कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहे हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि जब जनता पूछेगी की कोरोना संकट के समय आपने क्या किया ? तो प्रमाण पत्र के रूप में मुख्यमंत्री को लिखीं चिट्टियां पेश कर कह देंगे कि हमने 4 चिट्टियां लिखी थी। जनता इतने से संतुष्ट होने वाली नहीं है।
बिस्सा ने भाजपा सांसदों का ध्यानाकर्षण करते हुए बताया कि उन्हें बजाय मुख्यमंत्री जी के प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखना चाहिए कि हमारी सांसद निधि प्रदेश आपदा में दी जाए। राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाए। किसानों व बेरोजगारों के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की जाए।
बिस्सा ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद क्षेत्र की जनता की समस्याओं से रूबरू होने के बजाय मोदी भक्ति के प्रदर्शन का ज्यादा भाव प्रकट कर रहे हैं।
बिस्सा ने भाजपा सांसदों से छत्तीसगढ़ शासन के प्रति सहयोगात्मक रूख अख्तियार करने और जनता की समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष रखने की मांग की है।
More Stories
वन विभाग में अधिकारीयों के बीच 18.5 प्रतिशत कमीशन बाटने के विवाद में, 800 मजदूर 6 महीने से भटक रहे मजदूरी भुगतान को??? काम के बाद भी पेट की भूख के लिए कराह रहे मजदूर….. रेंजर का आरोप डीएफओ 18.5 प्रतिशत मांग रही मजदूरी भुगतान में कमीशन….
मुख्य वन संरक्षक बड़गैयया को सूचना आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…. कहा ..”क्यों नहीं आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जावे”…. डीएफओ को भी जारी हुआ 25000 अर्थदंड का नोटिस…
प्रदेश के इतिहास में पहली घटना: किसी अधिकारी के ट्रांसफर के विरोध में बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर जनता पहुंची राजधानी मंत्री के बगले… मंत्री बगले के सामने कतार लगाकर किया प्रदर्शन..