रायगढ़ 20 मई 2020। छत्तीसगढ़ अलग जिलों से कुल आज 7 और कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले हैं। जिसमे से 2 मरीज रायगढ़, 2 मरीज बालोद और एक सरगुजा का रहने वाला है, वहीं दो मरीज बलौदाबाजार रहे है. सभी प्रवासी मजदूर हैं और हाल ही में मुंबई और अन्य जगहों से लौटे हैं। सभी को पहले से ही क्वारंटीन करके रखा गया था। जिनकी RTPCR टेस्ट करायी गयी, जिनमें इनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।
जानकारी के मुताबिक इनमें रायगढ़ में मिले दो मरीज धरमजयगढ़ का रहने वाला है, लेकिन उसे रायगढ़ में क्वारंटीन में रखा गया था। पॉजेटिव मरीजों में एक महिला और एक पुरुष हैं।
रायगढ़ जिले के लैलूंगा के तोलमा व सोनाजोरी गांव के क्वरेण्टाईन सेंटर के मुम्बई के ठाणे से 15 मई को लौटे दो मजदूर युवकों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। पुलिस एरिया को कंटेन कर प्रशासन की टीमों के साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रही हैं। दोनों को एमसीएच रायगढ़ में भर्ती कर रहे हैं।
वहीं दूसरा मरीज सरगुजा के मैनपाट का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक मुंबई से लौटने के बाद सभी का सैंपल लिया गया था और रायगढ़ मेडिकल कालेज में टेस्ट के लिए भेजा गया था।
प्रदेश में कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 109 पहुंच गयी है, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 50 हो गयी है। प्रदेश में 59 मरीज स्वस्थ्य होकर अब अपने घरों में लौट चुके हैं। इससे पहले रायगढ़ में एक कोरोना पॉजेटिव मरीज रविवार को लैलूंगा में मिला था।
More Stories
करोनाकाल मे खरीदी गई 2 दर्जन से भी अधिक चमचमाती ब्लैक scorpio……..कैम्पा मद वन विभाग में बना शक्ति प्रदर्शन का जरिया?? …..विभाग में अधिकारियों के सैकड़ों तबादले फिर भी कैम्पा के सीईओ भाजपा शासन से अब तक जमे है, विधानसभा में उठा मामला
वन विभाग की लापरवाही से पैंगोलिन का शिकारगढ़ बना छत्तीसगढ….. इसके खाल की चीन में है सबसे ज्यादा मांग, विधानसभा में उठ सकता है मुद्दा
जैव विविधता बोर्ड के मुखिया ने चाटुकारिता का लगाया तड़का: गिधवा-परसदा पक्षी उत्सव में ऐसे मचाये कई रात तक शोर कि पक्षी क्या शेर भी भाग जाय….. क्या पक्षियों का ये संरक्षण है?? मुख्यमंत्री को गुमराह कर पक्षियों के बीच उतरवाए हेलीकाप्टर